रिपोर्ट - ज्योति डोभाल
टिहरी राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र व कैप्टन सिकन्दर रिजवी द्वारा संचालित संगठन हिन्दू राष्ट्र शक्ति उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष घंडियाल गांव प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल निवासी सुरेश राणा ने हाल में ही रिलीज हुई फ़िल्म तांडव फ़िल्म का बहिष्कार करते हुए मीडिया में अपनी बात रखी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि अब हिन्दुओ को अब कोई धमका कर नही रख सकता। जिस तरह तांडव फ़िल्म में हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाया गया है। वो बिल्कुल बरदाश्त नही किया जाएगा। सुरेश राणा ने कहा कि माफी से सब ठीक हो जाता,तो एक कार्टून की वजह से पूरा नार्थ नॉर्वे नही जलता।।
हमे माफी नही,
"फ़िल्म बैन होनी चाहिए। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष राणा ने कहा कि जो भी फ़िल्म सनातन धर्म संस्कृति के विरुद्ध बनेगी उसे देवभूमि उत्तराखंड में चलने नही दिया जाएगा। उसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। साथ ही सभी सनातनियों से आग्रह किया कि अपने धर्म व अपनी संस्कृति को बचाने का कार्य हमे खुद करना है न कि सरकार को दोष दे।


