लंबे संघर्ष के बाद रानीखेत विधानसभा के पस्तौड़ावार के ग्रामीणों का सपना हुआ पूरा
रिपोर्ट.... संजय जोशी
रानीखेत.... विधायक करन माहरा ने पस्तौड़ापार के गांव में सड़क की भूमि का पूजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया। पूर्व में सड़क के लिए पस्तौड़ावार के ग्रामीणों ने विधानसभा और पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार तक किया था। सड़क के अभाव में ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत पस्तौड़ावार के ग्रामीण भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कई किमी दूरी तय करनी पड़ती थी। बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं व वृद्धों को सड़क के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 2017 में विधानसभा और उसके बाद पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार किया था। पंचायत चुनावों के बहिष्कार के चलते गांव में आज तक प्रधान नहीं बन सका। सड़क की मांग को लेकर इसके बाद भी ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के बैनर तले कई बार धरना-प्रदर्शन किए। कांग्रेस सरकार में सड़क को स्वीकृति दे दी थी लेकिन इसके बाद भी सड़क नहीं बन सकी आखिरकार विधायक करन माहरा ने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए 4 लाख की प्रथम किस्त जारी की। उन्होंने कहा कि प्रथम फेज के लिए धनराशि दी है जरूरत पड़ने पर फिर मदद करेंगें
। ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा द्वारा भी कार्यो में सहयोग दिया जायेगा।
विधायक ने गांव में जाकर पूजा-अर्चना के साथ विधिवत सड़क का शिलान्यास किया। अब चार किमी सड़क का जल्द निर्माण शुरू होगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक माहरा का अभिनंदन करते हुए सड़क बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने विधायक द्वारा किये जा रहे कार्यो का जिक्र किया। तथा गांवमें समस्याओं के समाधान की बात कही। इस मौके पर संघर्ष समिति अध्यक्ष चंदन सिंह, कुंदन बिष्ट, बालम सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, मोहन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



