गैरसैण मे बजट सत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही ये बात

Uk live
0

 रिपोर्ट - भगवान सिंह 

देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  कहा कि सरकार बड़ी जोर से नगाड़ा बजा रही है कि हम गैरसैंण में बजट सत्र आहूत कर रहे हैं, अच्छी बात है। हम पहले ही यह कर चुके हैं, लेकिन बजट सत्र का अर्थ केवल कुछ दिन की लीपापोती नहीं होना चाहिये। सत्र, सत्र होना चाहिये और फिर यदि सरकार कम से कम ट्रायल बेसेस पर डेढ़ महीने ही सही, यदि सरकार का संचालन गैरसैंण से करती है तो मैं कहूंगा कि यह सही दिशा में एक छोटा कदम है और यदि बजट सत्र के साथ सरकार भाग आती है, तो फिर ये गैरसैंण और गैरसैंणियत के साथ खड़ी उत्तराखंडियत का अपमान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top