रिपोर्ट - ज्योति डोभाल
टिहरी डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट अकादमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय 'टिहरी प्रीमियर लीग', क्रिकेट चैम्पियनशिप के चौथे दिन का पहला मुकाबला "गढ़वाल-ग्रेट वण्डर्स " व "फकोट फाईटर्स" के बीच खेला गया, जिसमे गढ़वाल-ग्रेट वण्डर्स के कप्तान विनोद ने टोस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया, पौड़ीखाल-पाईरेट्स ने निर्धारित ऑवर्स मे 4 विकटो के नुकसान पर 176 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया !
पौड़ीखाल-पाईरेट्स की और से कप्तान संजय ने कप्तानी पारी खेलते हुये शानदार 46 रन मात्र गेंदों में बनायें ! अमन ने 43 और सुमित ने 42 रनो का योगदान दिया !
गढ़वाल-ग्रेट वण्डर्स के नितिन ने 2 विकेट प्राप्त किये !
177 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वाल-ग्रेट वण्डर्स की टीम ने 11.3 में ऑवर्स 178 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता
गढ़वाल-ग्रेटवण्डर्स की और से नितिन ने 67, और सन्नी ने 53 रनो का योगदान दिया !
पौड़ीखाल-पाईरेट्स की और से संजय ने 1 विकेट लिये !
नितिन सिलवाल को खेम सिंह चौहान जी के द्वारा "मैन ऑफ़ द मैच" दिया गया !
सुपर-सिक्स में फाकोट-फाईटर्स , कीर्तीनगर-नाईटर्स, चिन्याली -चिलर्स, टिहरी-टाईगर्स, चम्बा-चेलेंजर्स,पौडीखाल-पाईरेट्स ने प्रवेश किया !
इससे पूर्व मुख्य खेम सिंह चौहान पूर्व ब्लाक प्रमुख-थौलधार, ने रीबन काटकर मैच का उद्घाटन किया और सभी खिलाडीयों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनायें दी, खेम सिंह चौहान जी ने कहा कि खेल से युवायों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है , युवायों को खेलो से जुडा रहना चाहिये !
इस अवसर पर डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,अम्पायर दुर्गेश व शुजल , स्कोरर सुजल व रिजवान, आयोजक समिती के जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, नरेंद्र सजवान,गौरव गुसाई, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान, रोबिन रांगड़, शाद हसन, किशन आदि उपस्थित थे!



