रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
चम्बा पुलिस चौकी कुमाल्डा थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत एक घायल गाय के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना प्राप्त होते ही उ०नि० विपिन कुमार, चौकी प्रभारी कुमाल्डा मय पुलिस कर्मचारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे व घायल गाये को चारा खिलाया व पानी पिलाया। घायल गाय के इलाज कराने हेतु पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। पशु चिकित्सक द्वारा घायल गाय का तत्काल इलाज किया गया ।
घायल गाय को उच्च स्तरिय ईलाज हेतु चौकी प्रभारी द्वारा एक यूटिलिटि वाहन का प्रबन्ध कर घायल गाय को यूटिलिटि में बैठाकर गाडी में चारा डालकर गौशाला रायपुर, देहरादून भिजवाया गया।
जान बचाने वालो मे उ०नि० विपिन कुमार प्रभारी चौकी कुमाल्डा, थाना चम्बा. कान्स0नतराम जोशी
कान्स0 कुलदीप उपस्थित रहे.



