सीएम योगी आदित्‍यनाथ सुरेश राणा के घर पर पहुंचे

Uk live
0

 रिपोर्टर - बलदेव चन्द्र भट्ट



शामली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा के पिता को श्रद्धांजलि देने रविवार शाम करीब सवा चार बजे शामली पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। यहां उन्होंने गन्ना मंत्री के पिता स्व. रणवीर सिंह राणा को श्रद्धाजंलि दी।

शामली, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा के पिता को श्रद्धांजलि देने रविवार शाम करीब सवा चार बजे थानाभवन पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। यहां उन्होंने गन्ना मंत्री के पिता स्व. रणवीर सिंह राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी । 

इससे पहले मुख्यमंत्री लखनऊ से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीकाप्टर से थानाभवन के लिए उड़ान भरी। सीएम के हेलीकाप्टर को थानाभवन में बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल परिसर स्थित हेलीपेड पर लैंड किया । 

यहां से सीएम सीधे गन्ना मंत्री सुरेश राणा के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुरेश राणा और उनके परिवार के लोगों से बात की और शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि आठ जनवरी को कैबिनेट मंत्री के पिता का निधन हो गया था।

इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दमोदर सैनी, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र मादलपुर, अजय भारद्वाज भराला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top