पौड़ीवासियो के लिए अच्छी खबर : अब द्वारीखाल मे बनेंगे आधार कार्ड
रिपोर्ट... भगवान सिंह
पौड़ी.... आज 72 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड द्वारीखाल मे महेन्द्र सिंह राणा एवम् खण्ड विकास आधिकारी सुश्री अतिया प्रवेज की गरिमय उपस्थित मे आधार कार्ड केन्द्र का उद्घाटन किया गया. जनता-जनार्दन द्वारा आधार कार्ड के उपलक्ष्य मे महेन्द्र सिंह राणा से शिकायत कि गयी थी ।।
जनता कि परेशनियो को मध्य नजर रखते हुए महेन्द्र सिंह राणा ने तुरन्त जिला आधिकारी से आधार कार्ड कैम्प खोलने का अग्रह किया था जिसको जिला आधिकारी द्वारा विकास खण्ड द्वारिखाल मे आधार कार्ड केन्द्र खोलने कि स्तुति प्रदान कि गयी.


