रिपोर्ट.. पूजा
ऋषिकेश.. हम भारतीयों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा से ही बहुत खास होता है पर इस बार कोविड-19 के कारण बाजार से राखी खरीदना बहुत ही मुश्किल हो गया है क्योंकि हर जगह बढ़ते वायरस हो ध्यान में रखते हुए आम जनमानस डरा हुआ है।
इसी विषय पर विचार करके ऋषिकेश श्यामपुर निवासी ईशा कलूड़ा चौहान ने अपने घर पर ही होममेड इको फ्रेंडली राखियां तैयार करके सभी का दिल जीत लिया है । ईशा कलूड़ा चौहान का मानना है कि इको फ्रेंडली राखियां बनाकर हम ना सिर्फ सुरक्षित रह सकते हैं बल्कि कम खर्च में बहुत ही सुंदर राखियां बना सकते हैं साथ ही पर्यावरण में होने वाले नुकसान को भी बचा सकते हैं । जिसे हर कोई अपने घर पर ही वेस्ट मटीरियल शादी के कार्ड, रोली, चावल, वाइट कलर के माध्यम से बहुत सुंदर राखियां बनाई जा सकती है।
उन्होंने कहा है कि आजकल मार्केट में बढ़ती भीड़ को देखकर कोरोना महामारी का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जिसके कारण आम जनमानस अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को भी नहीं ले पा रहा है इसी सोच के तहत होममेड राखी का विचार ईशा के दिमाग में आया और उन्होंने अपनी आवाम के लिए खुद ही जितना हो सके राखियां घर पर ही बनाने की अपील की।
ईशा का मानना है कि अपने खुद के हाथों से बनी राखियां जब आप अपने भाई की कलाई पर बांधेंगे तो आपकी और उनकी खुशी अलग दिखाई देगी, उन्होंने कहा है कि सिर्फ होममेड राखियां ही नहीं बल्कि अपने परिजनों को देने वाला गिफ्ट भी आप घर पर ही बना सकते हैं। जिससे आप का खर्च भी काम आएगा और आप कोरोना महामारी में सुरक्षित जी रहेंगे ।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली ने ईशा के इस कार्य की बहुत ही सराहना की और साथ ही सभी लोगों से अपील की कि आप इस तरह के कार्यों को घर पर बढ़ावा जरूर दें ताकि आप सुरक्षित रह सके और इस कोरोनावायरस से हम सब मिलकर लड़े .


