रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
ऋषिकेश.. सोमवार को कनक धनाई ने उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी से मुलाकात कर कहा कि ऋषिकेश विधानसभा व रायवाला में बिजली कटोती व सड़कों से लोग परेशान है।जिसमें अति शीघ्र सुव्यवस्थित किया जाय।साथ ही विश्व बैंक बैंक द्वारा पोषित प्रोजेक्ट नमामि गंगा विस्थापित पशुलोक के अंर्तगत चल रही परियोजना सीवर लाइन , पेयजल योजना (रायवाला) में तेजी लाई जाय ।साथ उक्त परियोजना पूरी होने तक सड़कों में गड्डे भरान कि अस्थाई व्यवस्था की जाय । अगर बिजली कटोती एवं सड़कों का सुधीकरण अति शीघ्रातिशीघ्र नहीं की गई तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य ह़ोना पड़ेगा । ज्ञापन देने वालों में अंकित कुमार, दीपक चौहान, अभिषेक रावत आदि थे।


