रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
टिहरी.. विकास खण्ड चम्बा व विकास खण्ड फकोट की हर न्याय पंचायत मे दो प्राथमिक व एक इन्टर कालेज को आदर्श विद्यालय की स्वीकृति करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार देहरादून को ज्ञापन भेजकर की गई है । प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा व सिविल सोसाइटी नकोट ने जिलाधिकारी टिहरी गढवाल नई टिहरी को भी विगत सत्र मे पत्र भेजा गया था जिस पर जिलाधिकारी टिहरी ने पत्रांक /1295/31-05/जनता दिवश मे जिला शिक्षा अधिकारी प्रा . शि .नई टिहरी को कार्यवाही के लिए लिखा था । जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्रांक /नियोजन /3541-43/ 2019-20 दिनांक 07-08-2019 मे लिखा कि शासन से प्रस्ताव मांगे जाने पर कार्यवाही की जायेगी । क्षेत्रिय जनता की मांग है कि यदि सरकार शिक्षा की ओर ध्यान दे तो आदर्श विद्यालय विकसित कर संसाधन जुटाकर हो सकता है ।प्रत्येक स्कूल मे भवन के साथ अन्य संसाधन होंगे तभी शिक्षा का स्तर बेहतर हो सकता है । मांग करने वालों मे दिनेश प्रसाद उनियाल , विक्रम सिंह रावत , दिलवीर सिंह मखलोगा , रमेश बण्ठवाण , अनिल भण्डारी , सोम्बारी लाल सकलानी , दौलत सिंह मखलोगा हैं ।

