धारचूला विधायक हरीश धामी आपदा ग्रस्त क्षेत्र लुमती के टोगडी गधेरे में बाल बाल बचे ।

Uk live
0


रिपोर्ट--- नदीम परवेज़
धारचूला.. आज विधायक हरीश धामी आपदाग्रस्त क्षेत्र मोरी ओर लुमती पहुंचे  गांव वासीयों से मिलें उनका हाल चाल जाना क्योंकि दो दिन पहले मोरी, लुमती में चार मकान और दो वाहनों नदी मैं समा गये थे । और बीआरओ का पुल भी बह गया था । सम्पर्क विहीन क्षेत्र में आर्मी कि मदद से रेस्कूय अभीयान चलाया गया जिसमें गांववासियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया ।

आज विधायक हरीश धामी वापसी में नदी के बहाव में 10 मीटर तक बह गये साथ वालों ने जैसे -तैसे  उनकी जान बचाई ।धामी को चोट भी लगी है । आर्मी के डॉक्टर्स  ने  उनका घटना स्थल में ही उपचार किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top