सावली मे 108 लोगों ने थामा उजपा का दामन


रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल 
टिहरी.. आज 108 लोगो ने  उजपा  का दामन थाम  लिया. 
उत्तराखंड के  पूर्व मंत्री दिनेश धनै 2022 के चुंनाव की तैयारी में जुट गये हैं चंबा प्रखण्ड के साबली में ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए पार्टी में 108 लोगो ने सदस्यता ग्रहण की है।
 मंगलवार को चंबा प्रखंड के साबली गांव में 108 लोगो ने उजपा का दामन थामा है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी व महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भटृ ने कहा कि उनहोने बर्षो तक भाजपा की सेवा की है।लेकिन पार्टी ने हमे हाशिया पर धकेल के रखा है। दिनेश धनै ने कहा कि भाजपा और कांग्रसे ने बारी-बारी कर प्रदेश को लूटने तथा अपने और अपनों की जेवों को भरने में मशगूल हैं अब जनता का राष्ट्रीय दलों से मोह भंग हो चुका है।इसी का परिणाम है कि लोगो ने क्षेत्रीय दल उत्तराखंड जनएकता पार्टी में जुड़ने का मन बना चुके हैं।आज लोगों मे उत्तसाह दिखाई दे रहा है और हम टिहरी विधानसभा मे  तीस हजार सदस्यो को बनानेे का लक्ष हासिल करेंगें।शामिल होने वालों मे ज्योति बहुगुणा, डिमेश्वर प्रसाद्ध डी एस न्ेगी  बहुगुणा, सोहन लाल,मस्त राम भटृ,सोहन सिहं पयाल, राकेश भटृ विमला बहुगुणा, भैरव दत्त बहुगुणा, हर्षपति बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, अजय बहुगुणा, संजय बहुगुणा, नीलम बहुगुणा, बहुगुणा, जगदम्बा बहुगुणा, अनंत राम बहुगुणा, आदि शामिल हुए‌। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भटृ, निर्मला बिष्ट,भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया कड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने पर अध्यापक जयवीर सिंह निलंबित

सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए

ब्रेकिंग उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास यात्रियों की बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त