दुखद : सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

Uk live
0


मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अभी तक उनके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुशांत महज 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के प्रसिद्ध और लोकप्रिय एक्टर्स में से एक थे। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी अभिनेता के रुप में की थी। उन्हें एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में लीड एक्टर काम भी किया। काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top