भगवान सिंह
देहरादून :शासन में 4आईएएस 2आईएफएस2पीसीएस के दायित्व में किया गया फेरबदल
भारतीय वन सेवा के अधिकारी डॉक्टर पराग गुप्ता को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव के पद पर किया गया नियुक्त ।
सोमवार 22 जून को सचिवालय में शासन स्तर पर 4 आईएएस ,2 आईएफएस व 2 पीसीएस के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव ।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में सचिव सौजन्या जावलकर से निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवम जलवायु परिवतर्न निदेशालय का जिम्मा वापस लेकर आईएफएस एसपी सुबुद्धि को गया सौंपा।
आईएएस डॉ वी षणमुगम से सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का चार्ज लेकर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी झरना कमठान को दिया गया है ।
युगल किशोर पंत से हटा एनएचएम उनके स्थान पर सुश्री सोनिका अब मिशन निदेशक एनएचएम ।
अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का दायित्वअब आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह के स्थान पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी प्रताप शाह संभालेंगे पदभार ।
मुंबई में निवेश /विनिवेश अपर आयुक्त रहे आईएएस सचिन कुर्वे के दायित्व को 31 अगस्त तक दिया गया विस्तार ।


