रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : ग्राम सभाओ मे अतिरिक्त प्लान के साथ छेड़कानी को लेकर डुंडा ब्लाक प्रधान अध्यक्ष सुनीता नेगी व प्रधानो ने अपना आक्रोश डुंडा खण्ड विकास अधिकारी को व्यक्त किया है ।
प्रधान संगठनो का कहना है । अतिरिक्त प्लान को नियमानुसार चलाया जाया ।
अतिरिक्त प्लान को लेकर प्रशासन हमारे साथ दोहरा रवैया अपनाना बंद करे । इसमे ग्रामीणो को भी नुकसान होने कि भी आशंका है ।
प्रधान संगठन ने बताया है । कि ये मनरेगा के प्रावधान के खिलाफ है । ऐसे मे ग्राम पंचायत व क्षेेत्र पंचायत कार्यदायी संस्था मनरेगा अधिनियम के अनुसार कार्य केसे कर पाएगी ।
प्रधानो का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के स्वीकृति के उनके कार्य नहीं होना चाहिए । जिससे मनरेगा वाले कार्य मे ग्राम वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।


