ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आज नगर पालिका परिषद टिहरी की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को दृष्टिगत रखते हुए पालिका के सभासद विजय कठैत , प्रदीप रावत, सतीश चमोली, खेमराज सिंह रावत,, पवन साह, श्रीमती उर्मिला राणा, श्रीमती अनीता थपलियाल, श्रीमती साजिदा, श्रीमती मीना भट्ट, श्रीमती निर्मला बिजलवान आदि समस्त सभासद गण उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह सजवाण, अपर सहायक अभियंता प्रमोद नेगी, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह, सोवन सिंह नेगी, दिनेश कृशाली, गंभीर सिंह कंडवाल, शिव सिंह सजवान रुकम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे ၊
पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में सभासद गणों द्वारा नाराजगी प्रकट करते हुए निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड की प्रत्येक कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए और विद्युत व्यवस्था में लगे कर्मचारी रात्रि समय में शहर का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि कौन सी लाइटें बंद है और उन्हें तत्काल ठीक किया जाए इसके साथ ही पालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2020- 21 का भी बजट प्रस्तुत किया गया जिसका बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया ၊



