रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : जानकारी के अनुसार दिन पूर्व जनपद में केले बेचने वाले एक व्यक्ति जो कि अब असहाय हो चुका है। उसकी विश्वनाथ चौक पर सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोटें आई। जिला अस्पताल से आई टीम ने भी हल्की पट्टी कर इतिश्री कर दिया। घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रेम सिंह ठाकुर बीते तीन दिनों से घायल व्यक्ति का उपचार निःस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। वहीं घायल व्यक्ति के ठीक होने में अभी समय लग सकता है।
रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति अपने परिवार के साथ आरामदायक जीवन जीता है। लेकिन उत्तरकाशी में स्वास्थ विभाग से रिटायर 65 वर्षीय प्रेम सिंह ठाकुर ने अभी भी अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ी है। बल्कि वह रिटायरमेंट के बाद लगातार गरीब और असहाय लोगों का उपचार करते हुए कभी भी दिख सकते हैं। जनपद में हड्डियों से सम्बंधित परेशानी आज भी अगर किसी को होती है। तो वह बुजुर्ग प्रेम सिंह ठाकुर को ढूंढता है।
जिला अस्पताल से प्रयोगशाला सहायक रिटायर प्रेम सिंह ठाकुर यह पहला मौका नहीं है। इस प्रकार से किसी गरीब या असहाय की मदद कर रहे हों। वह विगत पांच वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए है। दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से अगर को आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति उनके पास हड्डियों सम्बन्धी उपचार के लिए आते हैं। तो वह उनका मुफ्त इलाज करते हैं।