ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बॉर्डर की सीमा पर हुई दूल्हा दुल्हन की शादी
लॉक डाउन के कारण उत्तरप्रदेश उत्तरखंड के बॉर्डर की सीमा पर हुई।
दूल्हा ,दुल्हन की हुई शादी परमिशन नही होने कारण दुल्हन नही गई ससुराल।
लॉक डाउन का विभिन्न असर अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है वही पारिवारिक जीवन पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है दरअसल सारा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर बिलासपुर से सामने आया है जहा बिलासपुर से उत्तरखंड को बारात प्रवेश नहीं कर पाई वहीं गदरपुर के अंतर राज्य सीमा पर पड़ने वाले गांव रतनपुरा में दुल्हन को प्रदेश की सरहद पर बुलाकर शादी करनी पड़ी शादी के बाद दूल्हा के पास दुल्हन को उत्तर प्रदेश की सीमा में ले जाने की परमिशन ही नही थी इस लिए मजबूर हो कर दुल्हन को अपने मायके जाना पड़ा उत्तरखंड के गदरपुर में । ओर दूल्हा अपनी नम आंखों से निराश होकर अपने घर बिलासपुर पहुचा।
गौरतलब हो कि गदरपुर कॉलोनी निवासी नीलम पुत्री प्रेमपाल के विवाह का है लॉक डाउन के कारण बरात उत्तराखंड नहीं आ सकती थी वही दुल्हन पक्ष की तरफ से 4 लोग अंतर राज्य सीमा पर पहुंचे तथा 4 लोग ही वर पक्ष की तरफ से शामिल हुए अंतर राज्य सीमा पर बने हुए एक बस स्टॉप के अंदर शादी की रस्में पूरी हुई तथा दुल्हन को फिर वापस अपने मायके आना पड़ा दूल्हा बगैर दुल्हन के अपने घर वापस गया। वहीं थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह का कहना है कि लड़की पक्ष के पास शादी की अनुमति तो थी लेकिन उन्हें पक्षी के पास अनुमति नहीं थी इस संबंध में बिलासपुर थानाध्यक्ष से वार्ता कर जीरो पॉइंट पर शादी करवाई गई तथा सही तरीके की अनुमति ना होने के कारण दुल्हन को वापस उत्तराखंड भेजा गया था तथा आज अनुमति मिलने के बाद दुल्हन पक्ष को विदा किया जाएगा
फिलहाल लोकडॉन होने से लोगो की जिंदगियों ओर रिश्ते नाते ओर रिवाज़ों पर बड़ा असर पड़ रहा है जिससे लोगो मे निराश पनम रही है।


