रिपोर्ट : गणेश पुजारा
खटीमा : पड़ोस में थ्रेसर लगाने गई महिला की दर्दनाक मौत ၊ खटीमा बनकटिया गांव में सुनीता देवी पत्नी हरीश सिंह ज्वाला अपने पड़ोस में थ्रेसर लगाने गई हुई थी जिसकी थ्रेसर की शाफ्ट में बाल फसने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई ၊ वक्त की विडंबना यह है कि उनके पति जेठ देवर सभी लोग अभी लॉक डाउन की वजह से कोई दिल्ली कोई मुंबई कोई अन्य जगहों में फंसे हुए हैं महिला की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है ၊ महिला को १०८ की सुविधा से खटीमा नागरिक चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पोस्टमार्टम करके शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया ၊ परिवार में महिला की जेठानीयों , देवरानी ,सास का का रो रो कर बुरा हाल है ၊ महिला अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे योगेश, पीयूष को रोता बिलखते छोड़ गई हैं ၊


