रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : शराब तस्करों सहित ठेका मालिक एवं सेल्समैन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ၊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री दलीप सिंह कुँवर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी पर्यवेक्षण में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.04.2020 को उ0नि0 कमलेश शर्मा मय द्वारा मय फोर्स के दौराने चैकिंग/शांति व्यवस्था ड्यूटी में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पीर बाबा वाले रास्ते पर 02 व्यक्ति (1).योगेश पुत्र विरेन्द्र प्रसाद निवासी बिशनपुर कुम्भीचौड कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल, (2).सोहन सिहं पुत्र जगदीश सिहं निवासी बिशनपुर कुम्भीचौड कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब को स्कूटी स्कूटी नं0- UK-15B-7372 T.V.S. JUPITER के साथ अवैध रूप से परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वर्तमान में लॉकडाउन होने के कारण शराब की दुकानें बंद है तथा ठेका मालिक शक्ति सिंह पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात तथा उसका करीबी शराब का सेल्समैन धनीराम उर्फ काला फौजी पुत्र बिशनदत्त निवासी रतनपुर सुखरौ द्वारा दिल्ली फार्म ठेका व गोदाम से शराब लेकर कोटद्वार शहर में शराब की तस्करी करवाये जाने पर शराब तस्करों सहित ठेका मालिक एवं सेल्समैन के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 108/2020 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1. योगेश पुत्र विरेन्द्र प्रसाद निवासी बिशनपुर, कुम्भीचौड कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
2. सोहन सिहं पुत्र जगदीश सिहं निवासी बिशनपुर, कुम्भीचौड कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
3. शक्ति सिंह पुत्र ना मालूम
4. धनीराम उर्फ काला फौजी पुत्र बिशनदत्त निवासी रतनपुर सुखरौ कोटद्वार
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0- 108/2020, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम
*बरामद मालः-*
1. 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब
2. टी0वी0एस0 जुपिटर स्कूटी - UK-15B-7372 T.V.S
*पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 कमलेश शर्मा
2. कान्स. 389 नापु0 गजेन्द्र कुमार
3. कान्स.276 नापु0 कुलदीप सिंह
4. कान्स. 364 नापु0 अरुण कुमार


