रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : पालिका चंबा में कल पालिका एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा पर्यावरण पर्यवेक्षकों एवं पर्यावरण मित्रों को पालिका क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों से किस प्रकार मिलना है और उनके द्वारा यूज किए गए ग्लव्स मास्क एवं अन्य सामग्री को किस प्रकार पिकअप और नष्ट करना है इसके बारे में एक सूक्ष्म प्रशिक्षण दिया गया ၊
अधिशासी अधिकारी शान्ति जोशी ने बताया कि टीम द्वारा बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया जिससे पर्यावरण मित्रो को आसानी होगी ၊


