ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में पूरे देश की तरह इस वक्त लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है तो वहीं पुलिस की सख्ती का असर भी कहीं-कहीं कम होता दिख रहा है जिस से निपटने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है इस रणनीति के तहत अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों और गली मोहल्ले में भीड़ लगाने वालों की अब खेर नही है और उनकी निगरानी करना भी आसान हो जाएगी यानी कि अब तीसरी आंख यानी डॉन कैमरे से की जा रही है और कंट्रोल रूम में बैठकर ही यह देख लिया जा रहा है कि पूरे जनपद रामपुर में कौन कहां भीड़ लगा रहा है कौन कहां लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहा है कौन नियम की धज्जियां उड़ा रहा है ।
रामपुर में अब लॉक डाउन का ढेंगा दिखाने वाला पर अब जहां कार्रवाई आसान हो पाएगी तो वही ऐसे लोगों को सबक सीखाने के लिए मुकदमा लिख कर प्रशासन जेल भेजेगा उनसे सख्ती से निपटेगा जिस तरह से लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनसे निपटने की रणनीति भी प्रशासन लगातार बना रहा है इसी कड़ी में अब रामपुर में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी और हर कस्बे में नगर में शहर में निगरानी कर यह देखा जाएगा कि कहीं भीड़ की कोई भी समस्या तो खड़ी नहीं हो रही है ၊


