ग्राहक सेवा केन्द्र से रुपये मिलने पर महिलायें हुई खुश

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर  की तहसील मिलक मे भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र स्टेशन रोड मिलक पर प्रातः होते ही सैकड़ों महिलाएं आकर एकत्र हो गई थीं। जिसके बाद किसी ने आकर उनसे कहा दिया कि आज तो माह का दूसरा शनिवार है लिहाज़ा बैंक तो बन्द हैं तो आज यह ग्राहक सेवा केन्द्र भी बन्द रहेगा। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक आदेश शंखधार को फ़ोन करके बताया कि हम सुबह 06 बजे आपके केन्द्र के बाहर बनाए गए गोले में बैठे हुए हैं। तब शंखधार ने कहा कि आप बिलकुल आराम से बैठिए हम सभी के रुपये निकालकर देंगे। और उसके बाद संचालक अपने केन्द्र पर पहुँचे और उन्होंने बारी बारी से सभी वहाँ उपस्थित 113 महिलाओं के रुपये निकाले रुपये पाने के बाद महिलाएं अत्याधिक ख़ुश नज़र आईं। क्योंकि आज माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहता है ।
लेकिन इसके बाबजूद भी ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक आदेश शंखधार अपनी जान की परबाह न करते हुए ग़रीबों की मदद कर रहे हैं। शंखधार ने बताया कि यह समय गरीबों की सेवा करने का है और वह हम कर रहे हैं। और आने बाले समय में करते रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top