कोटद्वार प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मवीर गुसाई ने कोरोना पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को धमकी देने वालों की कड़ी निन्दा की

Uk live
0

रिपोर्टः भगवान सिंह
कोटद्वार : कोरोना को लेकर के रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को धमकी धमकी देने वालों की कड़ी निंदा करते हुए कोटद्वार प्रेस क्लब के  पूर्व उपाध्यक्ष  धर्मवीर सिंह गुसाई ने कहा कि  पत्रकारिता  लोकतंत्र का  चौथा स्तंभ है,  उसको  इस प्रकार से  नहीं डराया जा सकता , जिस प्रकार से  डराने की कोशिश  मुट्ठी भर लोगों के द्वारा  की जा रही है  , पत्रकारिता  हमेशा से  जोखिम का एक  कार्य रही है  और पत्रकार साथी पूरे देश भर के अंदर ही नहीं पूरी दुनिया में  अपनी जान को जोखिम में डालकर के सच जनता के सामने लाने का प्रयास करते हैं , इसलिए  पत्रकारों को  हमेशा लोग धमकी देने का  काम करते हैं , हम सरकार से मांग करते हैं कि  इन्हें धमकी देने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  के तहत कार्रवाई की जाए  और स्थानीय स्तर पर  उनको सुरक्षा भी  उपलब्ध कराई जाए , जिससे वह जनता के सामने  करोना   के खिलाफ चल रही लड़ाई का सच जनता के सामने ना सके  ၊

  धर्मवीर गुसाई पूर्व उपाध्यक्ष कोटद्वार प्रेस  क्लब

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top