कोरोना महामारी से लड़ने में नगरपालिका टिहरी मुस्तैद

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : जिला प्रशासन टिहरी के निर्देशानुसार आज बौराडी मस्जिद मौहल्ला में सदर के उप जिला अधिकारी फिंचा राम चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा 150 परिवारों की काउन्स्लिंग कर अन्हें साफ सफाई बनाये रखने के बारे में बताया गया व नगरपालिका परिषद टिहरी की टीम द्वारा मौहल्ले के  परिवारों को हैण्ड सैनीटाईजर,साबुन वितरित कर लोगों को हैण्ड वाश की विधि के बारे में बताया गया । पर्यावरण स्वच्छता/सफाई हेतु सेडियम हाइपोक्लोराइट भी बांटा गया। कोरोना से बचाव हेतु पर्सनल हाईजीन व सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की गयी। साथ ही नगरपालिका टिहरी की सी0आर0टी० टीमों द्वारा भी नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर विदेश व अन्य प्रदेशों से घर आये व्यक्तियों को होम क्वारनटाईन रहने तथा जनरल पब्लिक के हैल्थ स्टेट्स की जानकारी एकत्रित की गयी।इस कार्यक्रम में पालिका के आधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण,सैनेटरी इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह,सभापद शाजिदा बेग, सफाई प्रभारी राजेश, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम की मालती रावत,गंगा नेगी,संगीता भण्डारी,रेखा,सी0आर०टी० टीम के सोबन सिंह नेगी,मनोज राणा आदि उपस्थित  थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top