अपर जिलाधिकारी ने प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्यो में लगे कर्मियों के लम्बित बिलों को शीघ्र भुगतान हेतु दिये निर्देश

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : अपर जिलाधिकारी ने प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से  सफाई कार्यों में लगे कर्मियों के लंबित बिलों को शीघ्र भुगतान हेतु दिए निर्देश

यूपी के रामपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन  जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने रामपुर नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराए जा रहे हैं सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों के भुगतान की कार्यवाही को समय से पूर्ण कराने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के मैनेजर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर के साथ बैठक करके लम्बित बिलों के यथाशीघ्र भुगतान हेतु दिशा निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपुर से सफाई कर्मियों को भुगतान न होने के कारणों के बारे में पूछा जिस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियमानुसार बिल प्राप्त नहीं हो सके हैं ।
उन्होंने आउटसोर्सिंग एजेंसी के मैनेजर  सविनय कुमार को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वह बिलों में जरूरी सुधार करते हुए यथाशीघ्र नगरपालिका को उपलब्ध कराएं ताकि नगरपालिका स्तर से एजेंसी को भुगतान किया जाए तथा कार्मिकों को समय से पैसा मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के दृष्टिगत जनपद में लॉक डाउन प्रभावी है तथा वृहद स्तर पर सफाई अभियान कराया जा रहा है इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सफाई कर्मियों को समय से पैसा मिले ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top