यूपी में भी जनता कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर , डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

जनता कर्फ़्यू का  दिखा बड़ा असर, डीएम और एसपी ने लिया जायज़ा। 

रामपुर : यूपी के रामपुर में दिखा जनता कर्फ्यू का बड़ा असर डीएम और एसपी  ने लिया ज़िले के भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायज़ा, साथ ही ज़िले में संवेदनशील जगहों पर पहुच कर डीएम ने सेनेटाइजर कराया और सफ़ाई भी कराई , जनता कर्फ्यू के कमान रामपुर के डीएम खुद ही संभाले हुए है और लोगो को जागरूक संदेश भी दे रहे है। 

डीएम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील के बाद अपने ज़िले में उलेमाओं से लेकर सामाजिक लोगो से मिल कर जनता कर्फ्यू की वार्ता की थी जिसमे रामपुर की जनता ने आज अपने घरों में बैठ कर प्रशासन की अपील पर सहयोग दिया है ၊


अब पूरे ज़िले में जिला प्रशासन के लोग साफ सफ़ाई से लेकर रेलवे स्टेशन बस स्टेशन ज़िला अस्पताल बैंक आदि जगहों पर खुद पहुच कर सेनेटाइजर कर रहे है और दवाइया छिड़क रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top