रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : कोरोना वायरस को हराने के लिए पीएम मोदी की अपील पर जनता कर्फ़्यू का देश की जनता ने पालन किया, जैसे ही शाम के 5 बजे वैसे ही पौड़ी में जागरूक नागरिकों ने अपनी छत औऱ लॉबी पर खड़े होकर, कोरोना वायरस को भगाने के लिए डॉक्टर, अस्पताल कर्मचारियों , सुरक्षा कर्मियों औऱ मीडिया कर्मियों के काम की हौसला अफ़जाई कर शंख, घण्टी, ताली , थाली बजाकर अभिवादन किया ၊स्थानीय जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे कोरोना के खतरे को देखते हुए घर से बाहर काम करने वाले लोगों का हौसला भी बढ़ा
वहीं टिहरी , चम्बा , बीपुरम , कोटी , देहरादून , कोटद्वार समेत सभी जगहों पर लोगों ने थाली , ताली बजाकर अभिवादन किया ၊



