Virendra Singh Negi
उत्तरकाशी प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने प्रताप रावत. प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष का किया विरोध..
उत्तरकाशी में ,डुंडा चिन्यालीसौड़. और नौगांव के प्रधान संगठन अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी द्वारा कल बैठक हुई । जिसमें जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन के चुनाव के बारे में चर्चा की गई। जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि 8 मार्च को पुरोला में हुए चुनाव जिसमें प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने प्रताप रावत का विरोध जताया ।
प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मनेरी के प्रधान प्रताप रावत द्वारा 8 मार्च को पुरोला में बैठक बुलाई गई। जिसकी सूचना हमें नहीं दी गई। और बैठक में जो लोग बुलाए गए. वो संगठन के नहीं थे।
जबकि अभी चिन्यालीसौड़ ब्लाक के प्रधान संगठन का चुनाव होना बाकी है जिसका चुनाव 16 मार्च को होना है। उसके बाद पूरे ब्लॉक की कार्यकारिणी बनने के बाद ही जिला प्रधान संगठन का चुनाव होग।
बैठक में डुंडा ब्लॉक प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनीता नेगी. नौगांव प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत , चिन्यालीसौड़ ब्लॉक प्रधान संगठन के पद के दावेदार सुरेंद्र पाल , चंद्रशेखर पवार, राज मोहन बडोनी , राम मोहन उनियाल,बबीता जोशी, एलान सिंह ,मालती राणा आदि मौजूद थे।


