रिपोर्ट : भगवान सिंह
टिहरी : देवप्रयाग तीर्थ में संगम स्थल पर गंगा पूजन के लिए पहुँचे मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड रमेश रंगनाथन का पाँव अचानक फिसल गया । साथ चल रहे सीओ प्रमोद शाह ने उन्हें तुरंत पकड़कर सम्भाल लिया जिससे वह नदी की तेज धार की चपेट में आने से बच गए। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग तीर्थ दर्शन को पहुँचे थे। दक्षिण भारत मे भगवान रघुनाथ की विशेष महत्ता के चलते उन्होंने श्री रघुनाथ मन्दिर पूजा अर्चना करते हुये मुख्य पुजारी सोमनाथ भट्ट से आदिगुरु शंकराचार्य और मन्दिर के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर गंगा पूजन दर्शन की इच्छा जतायी। संगम स्थल पर पूजा के लिए वह गंगा नदी की ओर बढ़े तो उनका पाँव यहाँ अचानक फिसल गया । साथ चल रहे सीओ नरेंद्रनगर प्रमोद शाह ने आगे बढ़कर उन्हें थाम लिया जिससे वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आने से बच गए। दक्षिण भारत मे देवप्रयाग को कंडवेंनुकडीनगरम के नाम से जाता है । जबकि भगवान रघुनाथ को नीलमपेरूमल पुण्डरीक वल्ली के रूप में पूजा जाता है। इस मान्यता के आधार पर दक्षिण भारत निवासी मुख्य न्यायाधीश आर रंगनाथन पत्नी सहित यहाँ पूजा अर्चना को पहुचे थे। युवा पुरोहित विपुल सवासेरिया ने उनसे पूजा सम्पन्न करायी। मुख्य न्यायाधीश के साथ चल रहे प्रशासन पुलिस अमले ने यहाँ राहत की सांस ली।
बीडियो देखें


