मुख्य मार्ग पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने के दिये निर्देश

Uk live
0



रिपोर्टर - संजीव मंडल
  गदरपुर : गदरपुर थाने परिसर में उप जिलाधिकारी एपी बाजपाई ने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश अनुसार मुख्य मार्ग एवं एनएचआई मार्ग पर मंदिर मस्जिद आदि जो भी धार्मिक स्थल अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं उन्हें 1 सप्ताह के भीतर हटा लिया जाए अगर नहीं हटाया गया तो मजबूरन प्रशासन स्वयं कार्रवाई करते हुए हटाया जाएगा जिसके लिए धार्मिक स्थल के पर्दे निधि स्वयं जिम्मेदार होंगे और कहां की एनएच -74 एवं लिंक रोड पर दूले मियां की मजार, सरदार नगर चक्की मोड स्थित शिव मंदिर, दुर्गा मन्दिर डोगपुरी, भगवती मन्दिर सेठ वाला, सूरजपुर स्थित मन्दिर भागडापुल महतोष स्थित शिव मन्दिर, शनि मन्दिर अलखदेवी, पिपलिया नं0 2 स्थित शिव मन्दिर, दिनेशपुर रोड स्थित नागेश्वर मन्दिर आदि शामिल है इस मौके पर धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र अधिकारी दीपशिखा अग्रवाल मौजूद रहे

                                एपी बाजपाई उप जिलाधिकारी बाजपुर गदरपुर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top