महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या , जमीन में गढ़ा मिला शव , पुलिस जांच में जुटी

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट


महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या शव जमीन में गाड़ा मिला ,पुलिस जांच में जुटी।


 यूपी के रामपुर में एक अज्ञात महिला का शव जंगल के खेत में गड़ा मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ၊ महिला की धारधार हत्या से गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पुलिस को दी गई , जिस पर चौकी प्रभारी राजेश बैंसला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना आला अधिकारिओं को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है

वारदात चौकी सेफनी क्षेत्र के लखनताजपुर गांव की है जहाँ गांव के जंगल में एक ग्रामीण को गड्ढे में दबा एक शव नजर आया । जिस पर उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गड्ढे से मिट्टी हटवाकर शव को बाहर निकलवाया तो देखा कि एक महिला का शव था । जिसकी काफी हद तक गर्दन कटी हुई थी । और उसका चेहरा भी जंगली जानवरों ने खुर्द बुर्द कर नोच डाला था । महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है । शव के पास कुछ कपड़े भी पड़े पाए गए । शव की हालत को देखकर लोगों का कहना था कि गर्दन रेत कर महिला की हत्या की गई है और शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया । हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम होने तक कुछ भी साफ करने से बच रही है ।

 वहीँ शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है सूचना पाकर कोतवाल नरेंद्र त्यागी और सीओ धर्मसिंह भी मौके पर पहुंच गए थे ।ओर कार्यवाही शुरू कर दी है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top