रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : जनपद में लॉक डाउन के दौरान जिलाधिकारी डॉ वी षणमुगम ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तहसील/जोन, एवं सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट किये नियुक्त
जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों को दिए लॉक डाउन के सख्ती से अनुपालन करवाने के निर्देश
राजकीय नर्सिग कालेज सुससिंगधार व होटल जीएमवीएन बौराड़ी में आइसोलेसन हेतु अधिग्रहित वार्डस में सैनीराइजिंग की जा रही है साथ ही CISF कैम्प सहित बी पुरम में सार्वजनिक स्थानों पर भी छिडकाव किया गया। कोरोनो वायरस कोविड-19 के संक्रमण की संभावित वृद्धि के दृष्टिगत कोरिंटेंन/आइसोलेशन वार्ड स्थापित किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ वी षणमुगम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 में प्रदत्त शक्तिओ का प्रयोग करते हुए होटल राजधानी पैलेस बस अड्डा बौराड़ी, होटल हरिमंगल बस अड्डा बौराड़ी, गौरव होटल बस अड्डा बौराड़ी, पर्यटन आवास गृह जी एम वी एन बौराड़ी को अग्रिम आदेशो तक अधिग्रहित किया है।


