यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
पुलिस ने वन तस्करों को खेर की लकड़ी सहित किया गिरफ्तार।
यूपी के रामपुर ओर उत्तरांखड पुलिस द्वारा खैर तस्करों को रोकने पर बाइकों को छोड़ फायरिग करने के मामले में पुलिस ने वन तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रामपुर थाना मिलक खानम क्षेत्र के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
वहीँ गदरपुर पुलिस ने भी 4 वन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि थाना मिलक खानम क्षेत्र में पीपली वन में चार दिन पूर्व मुखबिर ने सूचना दी कि पीपली वन से खैर के पेड़ों का कटान कर वन तस्करों द्वारा बाइक पर लकड़ी लादकर लाई जा रही है। सूचना पर गदरपुर पुलिस ने सकैनिया मार्ग पर चेकिग शुरु कर दी और मझरा शीला तिराहे के पास बाइकों को रोकना चाहा। वन तस्करों ने पुलिस पर फायरिग शुरु कर दी थी। जबावी फायरिग करने पर तस्कर छह बाइक पर लदे खैर के 14 गोटे छोड़कर फरार हो गए थे। मंगलवार को गदरपुर पुलिस ने थाना मिलक खानम पुलिस को साथ ले गांव कंगनगड़ी में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं। दो आरोपित रंजीत सिंह व हरजिदर सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और जेल भेजा है। तीन सप्ताह पूर्व पीपली वन की भूमि पर कब्जे की सूचना मिलने पर मिलक खानम पुलिस व वन कर्मी मौके पर पहुंचे थे। कब्जेधारकों ने पुलिस व वन कर्मियों पर फायरिग शुरु कर दी थी।
पुलिस वनकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा था। थाना मिलक खानम पुलिस ने पीपली से सटे उत्तराखंड के गांव कलकत्ती निवासी दो आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अपने ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ज़्यादातर पिपली वन तस्करों पर गरपुर पुलिस कार्यवाही कर रही है और लकड़ी भी बरामद कर रही है। और रामपुर मिलक खानम पुलिस पर लकड़ी कटवाने के आरोप भी लग रहे है।


