जनरल ओबीसी एम्पलाइज का धरना लगातार जारी , बारह मार्च से हड़ताल को देंगे नया रूप

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : प्रदेश में प्रमोशन से रोक न हटाए जाने से नाराज जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। नाराज जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हड़ताल चल रही है ၊ वही आंदोलन को तेज धार देने के लिए कर्मचारियों ने 12 मार्च  से सम्पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे का ऐलान कर दिया है ၊ जिससे सभी आवश्यक सेवाएं बाधित रहेंगी, इस कारण  सम्पूर्ण जनपद के सभी विभागों  में कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है ၊
 दूर दराज से आने वाले लोगो को भी कठनाइयों से गुजरना पड़ेगा ၊सम्पूर्ण हड़ताल व आवश्यक सेवाएं बाधित होने से जनपद मुख्यालय व ब्लॉक स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में सभी कामकाज ठप रहेंगे, कर्मचारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार को तत्काल प्रमोशन से रोक हटा देनी चाहिए थी। लेकिन प्रमोशन में आरक्षण के मसले का राजनीतिकरण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश का कर्मचारी तबका बेहद नाराज और दुखी है ၊      वीडियो देखें >

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए काफी समय हो गया है लेकिन अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। यही वजह है कि अब उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन को सम्पूर्ण हड़ताल करनी पड़ रही है।  हड़ताल में कर्मचारियों ने सिर पर काली टोपी पहनकर   आरक्षण नहीं चलेगा  नारे लिखे हुए हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले में अब तक मौन रही सरकार का अगला कदम क्या होगा ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top