यूपी के पीलीभीत से सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट
बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व पर होली मिलन का आयोजन
यूपी के पीलीभीत की तहसील पुरनपुर मे होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व पर नगर पूरनपुर में उद्दोग व्यापार मंडल के प्रंतीय उवाध्यक्ष हंसराज गुलाटी की दुकान पर होली मिलन का आयोजन बिधायक बाबूराम पासवान की सदारत में किया गया, जिस में नगर के मौजिज लोगों ने शिरकत की इस मौके पर बिधायक बाबूराम पासवान, हंसराज गुलाटी,जाहिद खान,उमर खान,तारिक़ कुरैशी, अहमद मिया खान,नबीन अग्रवाल, सर्बेश मिश्रा, अजय खण्डेलवाल,उमेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजयपाल विक्की, डाक्टर राजेश समरबीर सिंह सहित तमाम बक्ताओ ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि पूरनपुर की सरजमींन पर हमेशा भाई चारा रहा है और रहेगा|
क्योंकि यहाँ के लोग अमन पसन्द है जो एक दूसरे के दुख दर्द में शरीक होकर दुख दर्द बाटते है साथ ही सभी त्योहार हर धर्म के लोग मिलजुल कर मनाते है ၊


