यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
तमंचों के बल पर घर वालो को बंधक बनाकर डकैतों ने 15 लाख से ज़्यादा की डकैती को दिया अंजाम।
यूपी के रामपुर थाना अज़ीमनगर क्षेत्र में अज्ञात डकैतों द्वारा 15 लाख से ज़्यादा की डकैती को अंजाम दिया है जिसमे 50 हज़ार रुपये की नगदी सहित घर मे रखे सोने चांदी के आभूषण है, डकैतों ने तमंचे के बल पर घर वालो को बंधक बना कर बदमाशो ने घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया है।
सूचना पर रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, ओर एसपी रामपुर शगुन गौतम ने घटना स्थल का निरीक्षण,किया वहीँ मीडिया से वार्ता कर पुलिस महानिरक्षक रमित शर्मा ने बताया कि वादी सलामत जान पुत्र नवाब जान नि0 ग्राम खोद थाना अजीमनगर जनपद-रामपुर द्वारा थाना अजीमनगर पर आकर सूचना दी कि रात्रि में लगभग 02ः00 बजे कुछ अज्ञात उसके व उसके भाई के घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार रूपये व अन्य कीमती जेवरात को अपने साथ ले गये। इस सम्बंध में थाना अजीमनगर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।
वहीँ रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, द्वारा घटना के अनावरण करने हेतु पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामपुर शगुन गौतम, क्षेत्राधिकारी स्वार ब्रहमपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।


