यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
घर में घुसकर चोरी करने के बाद दो चोर पकड़े गए थाना सिविल लाइंस पुलिस का सराहनीय कदम
यूपी के रामपुर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत शिव विहार कालौनी की चोरी का खुलासा, 02 दो चोरों गिरफ्तार-दिनंाक 27-02-2020 को थाना सिविल लाइन के शिव विहार कालौनी में नोनीराम पुत्र स्व0 जोरावर के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये गये थे। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-66/20 धारा 452/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। जिसमें थाना सिविल लाइंस पुलिस ने गंभीरता और सतर्कता के साथ जांच पड़ताल के बाद
आज दिनंाक 04-03-2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को अजीतपुर मिल के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उक्त चोरी से सम्बन्धित एक कुल्हा, एक हाथ के परिबंध, एक जोडी हाथ फूल, दो जोडी पायल, एक गुच्छा, एक जोडी पायल बच्चे की बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम
अतीक पुत्र शफीक अहमद नि0 अजीतपुर नई बस्ती थाना सि0 लाइन, रामपुर।
कैलाश पुत्र रामलाल निवासी गड्डा कालौनी थाना सिविल लाइन, रामपुर।
बरामदगी-दोनों अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का निम्न सामान बरामद हुआ-
01 कुल्हा
01 हाथ के परिबंध,
01 जोडी हाथ फूल,
02 जोडी पायल,
01 गुच्छा,
01 जोडी पायल बच्चे की,
अतीक के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस
कैलाश के कब्जे से एक अद्द नाजायज चाकू बरामद हुआ।
कार्यवाही-
मु0अ0सं0- 66/20 धारा 452/380/411 भादवि बनाम अतीक व कैलाश।
मु0अ0सं0-70/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम अतीक।
मु0अ0सं0-71/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट बनाम कैलाश।
दोनों चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया ၊


