यूपी के पीलीभीत से सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट
पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत में गन्ने की ट्राली के विवाद में ग्राम के ही लोगो ने एक वृद्ध की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी जबकि पुलिस को घटना की सूचना पहले दी गयी थी | घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया ၊पीड़ित परिवार ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है ၊
ग्राम मुजफ्फर नगर में अजयपाल सिंह और राजेश पाल सिंह के परिवार जनो में गन्ने की ट्राली को लेकर विवाद में कहा सुनी हुई ၊
मामला इतना बढ़ गया कि राजेश के परिवार जनों ने अजयपाल सिंह की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या करदी यह आरोप मृतक के परिवार जनों का है ၊मृतक के पतिवार जनो ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है ၊ घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है ၊


