जिलाधिकारी ने शिशु सदन के बच्चों संग मनाई होली

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने शिशु सदन के बच्चों के साथ मनाई होली

रामपुर : यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी  आन्जनेय कुमार सिंह ने शिशु सदन में समर्पण एक प्रयास संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर बच्चों के साथ होली मनाई। जिलाधिकारी ने शिशु सदन पहुंचकर सबसे पहले परिसर में साफ-सफाई, शिक्षा व्यवस्था एवं बच्चों को प्रदान की जा रही खाद्य सामग्री आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों को गुलाल, पिचकारी, मिठाई, कपड़े आदि वितरित किये। बच्चों में भी काफी उत्साह था। 

संस्था के सदस्यों ने जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों व बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर त्यौहार पर वे शिशु सदन के बच्चों के साथ त्यौहार मनाने आते हैं। बच्चों को बेहतर माहौल मिले, उन्हें परिवार की कमी का एहसास न होने पाए इसके लिए सभी जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जा रहे हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं की इस दिशा में रुचि अत्यन्त सराहनीय है।
 इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी  राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top