टिहरी - कोरोनो वायरस से बचाव हेतु नगर पालिका चम्बा ने बांटे मास्क व राष्ट्रीय बाल श्रम योजना के अन्तर्गत चलाया छापेमारी अभियान

Uk live
0

ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) :  आज नगरपालिका की दो टीमों द्वारा नगर के होटलों ढाबों पर स्वच्छता और कोरोनावायरस  बचाव हेतु छापेमारी की गई ၊ एक टीम का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी द्वारा एवं  एक टीम का नेतृत्व सफाई निरीक्षक के द्वारा किया गया  ၊ निरीक्षण के दौरान होटल और ढाबे मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए कि  खाना बनाने और परोसने में लगे हुए कर्मचारियों को प्रत्येक दशा में मास्क पहनाकर ही काम करवाएं ၊

पालिका कार्यालय चंबा में कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनाए गए ၊
 नगर पालिका चंबा की चेयरपर्सन ने भी महिलाओं को मास्क पहनाए ၊
 इसके अलावा बाल श्रम एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही भी की गई ၊
 नगर पालिका चम्बा के अधिशासी अधिकारी शान्ति प्रसाद जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल श्रम योजना ( N C I P ) के अंतर्गत बाल एवं किशोर श्रमिकों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत होने के संबंध में जिले स्तर पर बनाई गई टीम ने छापामारी करते हुए कई बाल श्रमिकों का सत्यापन कराया व प्रतिष्ठान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top