कोरोना वायरस का प्रकोप : पूर्णागिरी मेला अनिश्चितकाल के लिए बन्द

Uk live
0

रिपोर्टर : गणेश पुजारा
 चम्पावत : कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूर्णागिरि मेला अनिश्चितकालीन बंद हो गया है ၊ होली के बाद से १५ जून तक चलता था यह मेला ၊  ऐसा पहली बार हुआ है कि पूर्णागिरि मेला अनिश्चितकालीन बंद किया गया है ၊ चंपावत जिला प्रशासन की बैठक के बाद आदेश जारी कर राज्य सरकार की मुहर लगने के बाद १७ मार्च से मेले को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया गया है ၊ उत्तराखंड और नेपाल देश समेत यूपी के सभी जिलाधिकारियों को सूचना दे दी गई है जिससे वह अपने क्षेत्र में यात्रियों को रोक सके बनबसा मे जग बड़ा क्षेत्र भी  बैरिक लगाकर यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है जिससे भक्तों को माता रानी के दर्शन किए बिना ही वापस लौटना पड़ रहा है ၊
 जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अगर हालात सही रहे तो मेले को  बाद में खुलवाया जा सकता है लेकिन इस बार नवरात्रों में भक्तजन माता रानी के दर्शन फिलहाल नहीं कर पायेगे ၊ पूर्णागिरि क्षेत्र के व्यापारियों में भी मायूसी छाई हुई है क्योंकि बहुत से छोटे व्यापारियों का इस ३ महीने के मेले से पूरे साल का चूल्हा जलता है ၊ अब देखने वाली बात यह है कि कोरोनावायरस का प्रकोप आखिरकार कब खत्म होता है ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top