कोरोनो वायरस से बचाव हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Uk live
0


रिपोर्ट : भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल      
पौड़ी  :   कोरोना वायरस से बचने के लिये अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी  जागरूकता फैलायी जा रही है जिससे कोराना का ये कहर पहाड तक न पहुंच पाये ၊ उत्तराखण्ड के  उच्च शिक्षा व राज्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने थैलीसैण का दौरा कर अधिकारियों व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कोरोना वायरस से बचने के अपनी इर्द गिर्द स्वच्छता बनाये रखने की अपील की ၊ वहीं कोरोना वायरस को लेकर विशेषज्ञ डाक्टरों और स्वास्थ विभाग की टीम ने भी ग्रमाीणों को इस वायरस की पूरी जानकारी दी और ये भी समझाया कि अपने इई गिर्द गंदगी को फैलने से रोके साथ ही खुले में शौच न करें इस वायरस से बचने के स्वास्थ विभाग ने ग्रामीणों से अपने स्वास्थ का विशेष ख्याल रखने और स्वच्छता के जरिये कोरोना से बचने के टिप्स बारिकी से दिये ၊ उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी प्रतिनिधियों को कोरोना वायरस से बचने के लिये स्वास्थ विभाग के साथ गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान फैलाने को कहा जिससे जन जागरूक हो सके ၊  धन सिंह रावत से सीएमओ से भी कोरोना वायरस से बचने के लिये उठाये जा रहे कदमो की जानकारी ली और बताया कि उनकी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी को फैलने से रोकने के लिये हर घर हर गांव को ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त बनाने के लिये शौचालय ग्रामीणों को दिलवा चुकी है जिससे साथ ही अब स्वछता बनाने की अपील हर घर हर परिवार से की जा रही है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top