कोरोना के चलते कल जुमे की नमाज को लेकर डीएम ने मुस्लिम धर्म गुरु के साथ मिलकर सावधानी बरतने के दिये निर्देश

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट


रामपुर : कोरोना वायरस के चलते कल जुमे की नमाज़ को लेकर डीएम ने मुस्लिम धर्मगुरु के साथ मिलकर सावधानी बरतने के दिये निर्देश

ज़िलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासनिक स्तर से की जा रही तैयारियों के अंतर्गत शहर की विभिन्न मस्जिदों के मौलानाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करके जुमे की नमाज़ के दौरान सुरक्षित जुमे की नमाज़ संपन्न कराने के संबंध में उनके साथ चर्चा की।
 उन्होंने कहा कि संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने में हर व्यक्ति की समान भागीदारी बेहद जरूरी है तभी यह संभव हो सकेगा की जनपद में वायरस के संक्रमण का मामला न हो।
 बैठक में उपस्थित मौलाना मुफ्ती साहब  महबूब मियां ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए नमाज़ के दौरान हर सावधानी बरती जाएगी। 
कमज़ोर और बूढ़े लोग घर मे नमाज़ अदा करें, बच्चे अपनी मौहल्लों की मस्जिद में नमाज़ पढ़ें और साथ ही मौलाना ने एक दूसरे के साथ हाथ (मुसाफा) नहीं मिलने की अपील भी की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top