समाप्त हुई कैबिनेट की बैठक , लिये कई महत्वपूर्ण फैसले

Uk live
0

देहरादून :  उत्तराखंड सरकार की आज हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गयी। बैठक में कोरोना वायरस से निपटने और इन्तजाम पर चर्चा के अलावा कई निर्णय लिए गए।कोरोना वायरस को लेकर विस्तृत रूप में सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यो की चर्चा की गई। जो लोग विदेश से आ रहे हैं। उन पर भी चर्चा की गई।
सभी विधायक अपनी विधायक निधि से 15 – 15 लाख की राशि सीएमओ को देंगे कोरोना से बचाओ के लिए
31 मार्च तक प्रदेश के सभी मॉल भी बंद रखने के निर्देश
हर दिन मुख्यसचिव कोरोना को लेकर करेंगे मॉनेटरिंग
स्टेडियम के साथ कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मंडल के गेस्ट हाउस का भी उपयोग पड़ने पर किया जाएगा
कोरोना वायरस को लेकर 10 करोड़ रुपये का बजट और किया गया जारी,पहले कैबिनेट ने 50 करोड़ का बजट किया था जारी
सीधी भर्ती आरक्षण में रोस्टर पर कैबिनेट की उप समिति ने कैबिनेट के समक्ष रखी रिपोर्ट
। सरकार के इस फैसले से जनरल ओबीसी बर्ग में नाराजगी होनी तय है। क्योंकि कल जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल को स्थगित की गई थी। जिसमे प्रमोशन में रोक हटाने के साथ ही सीधी भर्ती के रोस्टर में पहला पद जनरल के लिये आरक्षित रखे जाने की मांग कर्मचारियों की थी।
रिपार्ट के बाद सीधी भर्ती परीक्षा में रोस्टर में नए सिरे से किया गया बदलाव
रोस्टर में पहले पद को किया गया आरक्षित
जरनल की जगह रोस्टर में पहला पद किया गया आरक्षित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top