बारिश व तेज तूफान से किसानो की फसल चौपट

Uk live
0


रिपोर्टर - संजीव मंडल
गदरपुर : इस बार का मौसम किसानों के लिए कहर बनकर बरसा है जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं नवंबर दिसंबर जनवरी महीने में बरसात से किसानों के मटर लाई का फसल पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था और थोड़ा बहुत गेहूं का फसल बचा था जिससे किसान काफी उम्मीदें कर रहा था लेकिन 2 दिन पहले हुई लगातार बरसात के साथ साथ तेज हवा से गेहूं की फसल गिर गई है जिससे लगभग 30 फ़ीसदी गेंहू की फसल का नुकसान हो गया है जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है इसलिए किसान वर्ग के लोग सरकार से अब सिर्फ मुआवजे की आस लगाए बैठे हुए हैं
इस दौरान गदरपुर क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष पति रविंद्र सिंह ने कहा कि लगातार 3 दिन बरसात और तेज़ हवा के साथ ओले भी पड़े है जिससे गेहूं की 80 परसेंट फसल बर्बाद हो गई है और किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है इसलिए सरकार से मेरी मांग है कि किसान की जो रीड की हड्डी बिल्कुल टूट चुकी है इसलिए सरकार एक सर्वे कराकर किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें तभी किसान को थोड़ा बहुत राहत मिलेगा वरना इस बार किसान को रोटी के लाले पड़ जाएंगे क्योंकि किसान की इस समय की हालत बहुत ही खराब है और कहा कि इस पूरे भारतवर्ष का किसान अन्नदाता है और किसान से ही सारे मजदूर भी जुड़े हैं अगर किसानों को मुनाफा नहीं मिलेगा तो मजदूरों को मजदूरी कहां से मिलेगा
तो वही गदरपुर के तहसीलदार भुवन चंद ने कहा कि मेरे द्वारा लेखपाल और पटवारी को निर्देशित किया गया है जो भी रवि फसल का नुकसान हुआ है मैं अपने क्षेत्र का जायजा लेकर रिपोर्ट मेरे को रिपोर्ट देगे उसके बाद में बो रिपोर्ट उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी को प्रोषित कर दूंगा और जो भी सरकार की ओर से किसानों के लिए आएगा उसे किसानों को दिया जाएगा ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top