रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : डुंडा ब्लॉक के अस्थल गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब करीब 25 वर्षों से अस्थल गांव में आयुर्वेदा हेल्थ ऑर्गनाइजेशन चला रही 72 वर्षीय वृद्ध महिला का शव बन्द कमरे में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं राजस्व पुलिस ने मूल रूप से ग्रेटर नोयडा की मृतक वृद्ध महिला के परिजनों को सूचना दे दी है।
डुंडा तहसीलदार वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डॉ विनोद वर्मा उम्र 72 वर्ष करीब 25 वर्षों से अस्थल गांव में आयुर्वेदा ऑर्गनाइजेशन चला रही थी। रविवार सुबह जब संस्थान में नौकरी करने वाली ग्रामीण महिला वहां पहुंची। तो अंदर से बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। तो ग्रामीण महिला ने डुंडा चौकी को सूचना दी। राजस्व क्षेत्र का मामला होने पर तहसीलदार मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। उसके बाद संस्थान का अंदर से बन्द दरवाजा तोड़ा गया।
तहसीलदार ने डॉक्टर और रेगुलर पुलिस की मौजूदगी में बेड पर लेटी वृद्ध महिला को चेक किया। तो वह मृत पाई गई। वहीं राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार रावत का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। वहीं मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


