रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी.मोरी पुलिस ने 255 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया..
पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम मे *क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण मे कल देर रात्रि में मोरी पुलिस* द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान *जरमोला टॉप* के पास से एक को 255 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामद माल:* 255 ग्राम अवैध अफीम(अनुमानित कीमत करीब 90000रु0/)।

