सहायक वन कर्मचारी संघ की टिहरी कार्यकारिणी ने प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा नियम विरुद्ध चुनाव करवाने का किया विरोध

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल

टिहरी : सहायक वन कर्मचारी संघ ने प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा जिला संघ को विश्वास में लिये बिना असवैधानिक तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाने की प्रक्रिया पर गहरी नाराजगी जताते हुये विरोध जताया है ၊
संघ के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह पंवार ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह रावत के द्वारा सुन्दर लाल भट्ट को सहायक वन कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु निर्देशित किया गया है ၊ जबकि वरिष्ठ संयुक्त मंत्री द्वारा सुन्दर लाल भट्ट को पत्र में संरक्षक बनाया गया है जबकि वह संघ के सामान्य सदस्य हैं ၊ सामान्य सदस्य किसी भी संघ का चुनाव नही करा सकता है ၊जसवंत पंवार ने कहा कि वरिष्ठ संयुक्त मंत्री द्वारा एक पत्र में संरक्षक व दूसरे पत्र में सदस्य लिखा गया है जो कि विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न करती है ၊
उन्होने कहा कि किसी सामान्य सदस्य द्वारा संघ कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाना असंवैधानिक है जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है ၊
यदि चुनाव जबरदस्ती करवाया जाता है तो संघ इसका विरोध करेगा ၊
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जसवन्त सिंह पंवार , सचिव सतपाल सिंह चौहान सहित संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top