रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत का नई टिहरी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया ၊ वंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद भ्रमण पर आये थे उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने को कहा ၊
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पदाधिकारी हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुनेगे और उनकी हर समस्या का संगठन स्तर से समाधान भी किया जायेगा जिससे कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ेगा और वह उत्साह के साथ काम करेगा ၊
इस अवसर पर टिहरी विधायक धन सिंह नेगी , जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी ,ज्योति प्रसाद गैरोला , विजय कठैत , घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह , दिनेश भट्ट , रवि सेमवाल , विक्रम कैठत, उदय रावत , असगर अली , लवली , दिनेश डोभाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ၊



